PATNA : अल्बा कॉलोनी में हुई चोरी के घटन को लेकर घर में काम कर रहे मजदूर को पिटा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन के हस्तक्षेप से मामला दर्ज

पटना,फुलवारीशरीफ। एक माह पूर्व अल्बा कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में गृह स्वामी ने अपने घर काम करने वाले मजदूर को पकड़ जम कर पिटाई करने के बाद अधमरा कर सड़क किनारे मरा समझ कर फेंक दिया। वही मजदूर के साथ की जब नगर पड़ी तब वह घायल को उठा कर थाना ले गया। वही घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर दोबारा फुलवारी से थाना ले जाया गया जहां पुलिस मजदूर के परिवार वालों को सुनने को तैयार नहीं थी। वही उसके बाद घायल के परिवार वाले पटना में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। वही इसके बाद मंत्री ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर कारवाई करने के लिए पुलिस को फटकार लगाई। घायल मजदूर के बयान पर एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। वही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि एक माह पूर्व अल्बा कॉलोनी निवासी आबीद मलिक के घर चोरी हो गई थी। चोरों ने घर में रखा आधा किलो सोने का जेवरात एवं 2 लाख रूपया नगद गायब कर दिया था। वही इस मामले में गृह स्वामी को घर में काम करने वाले मजदूर पर शक हुआ था।

गृह स्वामी के बयान पर पुलिस ने मजदूर को थाना लाकर पूछ-ताछ भी किया था। मगर पुलिस को लगा चोरी में इन सब का कोई हाथ नहीं है तब पुलिस ने सभी को छोड़ दिया था। वही इस बात को लेकर आबीद मलिक का परिवार पुलिस से नाखुश था। इसी बीच चोरों की तलाश करते हुए गृह स्वामी का पूत्र शाहरूख अपने दोस्तों के साथ हारून नगर में काम कर रहे मजदूर बाजउद्दीन जो पहले उसके घर में काम कर रहा था। मंगलवार की शाम जबरन उठा कर ले गया और जमकर पिटाई करने के बाद गंभीर आवस्था में खोजा इमली के पास सड़क किनारे फेंक दिया। जिस पर उसके साथ की नजर पड़ी तब वह घायल साथी को उठा कर थाना ले गये। पुलिस ने घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घायल के बयान पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

About Post Author