February 19, 2026

भागलपुर में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले ठग को लोगों ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें के तातारपुर थाना क्षेत्र के परबती मोहल्ले में ठगी का शिकार हुए युवकों ने ठग को पकड़ लिया। वही युवकों ने ठग को पुलिस के हवाले कर दिया है। ठगी का शिकार हुए युवकों का कहना है कि बेगूसराय के रहने वाले इंदर कुमार ने 2 दर्जन से अधिक छात्रों को मेडिकल में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपए लिए थे और युवकों को ट्रेनिंग के लिए पटना और मोतिहारी ले गया था। वहां 15 दिनों तक एक रूम में रखता था और ट्रेनिंग के नाम पर एक कॉलेज के रूम में ले जाता था। लेकिन जब युवकों ने नौकरी दिलाने की बात कही तब ठग के द्वारा और युवकों को इसमें जोड़ने की बात कहने लगा। जिसके बाद सभी युवक वहां से घर आ गए और आज जब ठग फिर से इनके मोहल्ले में अन्य युवकों को नौकरी का झांसा दे रहा था। तब ठगी का शिकार हुए युवकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।

You may have missed