September 14, 2026

सीतामढ़ी में नीतीश की समाधान यात्रा के दौरान युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, जाने क्या है पूरा मामला

सीतामढ़ी। वही बड़ी खबर CM नीतीश की समाधान यात्रा से जुड़ी हुई सामने आ रही है। बताया जा रहा है की सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान एक युवक ने जान देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है की जैसे ही CM समाहरणालय के परिचर्चा भवन के पास पहुंचे। वैसे ही युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वही युवक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2021 में आफताब के भाई जहांगीर आलम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। वही परिजनों ने जहांगीर की हत्या अपराधियों द्वारा करने की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस ने इसे एक्सीडेंट बताते हुए मामले को रफादफा कर दिया। जहांगीर आलम का भाई पुलिस की जांच से असंतुष्ट था। वही वह बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी। जिसके बाद आफताब ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे जानकारी थी कि CM नीतीश आज सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं। अपनी बात को CM तक पहुंचाने के लिए उसने मुख्यमंत्री के सामने जान देने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। वही इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

You may have missed