December 5, 2025

पटना वार्ड पार्षद चुनाव परिणाम : वार्ड 22 से अनीता देवी तो, वार्ड 41 से किरण देवी जीतीं

पटना। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज मतगणना का कार्य सुबह 8:00 से जारी है। इस मतगणना में सबकी निगाहें राजधानी पटना के चुनावी परिणामों पर टिकी हुई है। हालांकि जैसे जैसे दिन बीत रहा है वैसे वैसे वार्ड पार्षद के चुनावी परिणाम सामने आने लगे हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के वोटों की गिनती जारी है, नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 56 से किस्मती देवी, वार्ड 39 से राहुल यादव, वार्ड 47 से सतीश गुप्ता जीते हैं। वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 29 में पार्षद पद पर विकास कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड 21 से श्वेता रंजन जीत गई हैं, उन्होंने पिंकी कुमारी को हराया है। वार्ड 38 से आशीष सिन्हा और वार्ड 47 से सतीश गुप्ता के जीत की खबर आ रही है। वार्ड 8 से रीता रानी विजेता हुई। साथ ही वार्ड 9 से आशीष कुमार शंकर विजेता हुए।वार्ड 12 से सविता सिंह जीत हासिल किए हैं। वार्ड 39 से राहुल यादव विजेता हुए है। वार्ड 40 से अशफर अहमद विजेता हैं। वार्ड 41 से किरण देवी जीतीं हैं। वार्ड नंबर 22 से अनीता देवी जींती। वार्ड नंबर 48 से इंद्रदीप चंद्रवंशी विजेता हुए। वार्ड नंबर 65 से तरूना राय विजय हुए हैं। साथ ही वार्ड नंबर 47 से सतीश कुमार विजेता हैं। वार्ड 49 से सीमा वर्मा जींती हैं। वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजय हैं। वार्ड 11 से बबलू कुमार विजय हुए हैं। वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता विजेता हुई हैं। वार्ड 55 से कंचन कुमार यादव विजेता हुए हैं। वही पटना नगर निगम के वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजई घोषित हुए। वार्ड नंबर 64 से अफजा कुरेशी विजेता हुए।
एएन कॉलेज में चल रही वोटों की गिनती
पटना नगर निगम के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में हो रही है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जा रही है। यहां एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। काउंटिंग सेंटर के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही भी बंद है। पटना समेत 17 निगमों के अलावा 23 जिलों के कुल 68 निकायों में आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही है। पटना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ था। मेयर और डिप्टी मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से चुनाव नतीजे रोचक होने वाले हैं। पटना नगर निगम में महज 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
पटना की जनता को शाम तक मिलेगा मेयर और डिप्टी मेयर
पटना में मतगणना शुरू होने के साथ-साथ वार्ड पार्षद के चुनावी परिणाम सामने आने लगे हैं। जैसे-जैसे चुनावी परिणाम सामने आ रहे हैं वैसे वैसे पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज के सामने लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। वही बात की जाए अगर मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी की तो ऐसा माना जा रहा है कि शाम तक मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जीत की स्थिति साफ हो जाएगी और पटना को अपना जनता के द्वारा चुना गया पहला मेयर तथा डिप्टी मेयर शाम तक मिल जाएगा।

You may have missed