पटना में जहरीली शराब हत्याकांड को लेकर लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश का आयकर गोलम्बर पर किया गया पुतला दहन

पटना। जहरीली शराब से छपरा में हुए 50 से अधिक लोगों के मौत के लिए लोजपा (रामविलास) ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस जघन्य हत्या के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए उनसे त्याग पत्र के मांग के लिए आज पटना में वीरचन्द पटेल पथ विधायक निवास से आक्रोश मार्च निकाला। वही सैकड़ों की संख्या में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता हाथ में तखती लिये हुए जिसमें लिखा था की जहरीली शराब कांड के दोषी नीतीश कुमार इस्तीफा करों। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो, विधि व्यवस्था में सुधार करो, ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाओं। इत्यादि नारे लिखे हुए थे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने बताया कि सभी कार्यकर्ता आयकर गोलम्बर पर पहुचें। जहां नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

वही इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, महासचिव विभिषन शर्मा, दिलीप यादव, रंजन सिंह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सिमांत मृणाल पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनीत सिंह, देवजानी मित्रा, कृष्णा सिंह कल्लू, कैप्टन नन्द कुमार पासवान, अनुपम पासवान, मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, निशांत मिश्रा, पटना पश्चिमी जिलाध्यक्ष चंदन यादव, पूर्वी अध्यक्ष रंजीत यादव, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, प्रकाश कुशवाहा, नीरज पासवान, हेमलता पासवान, परमानन्द शर्मा एवं अन्य नेतागण मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed