सीएम नीतीश ने गया में गंगा जलापूर्ति योजना का किया शुभारंभ, बोधगया वासियों को शुद्ध पेयजल की मिली सौगात
- गया के मानपुर अवगिला इलाके में बनाए गए जल शोधित केंद्र का बटन दबाकर किया लोकार्पण
गया/पटना: (अजीत)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के बाद सोमवार को गया के मानपुर इलाके में और गला के पास गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण जल शोधित केंद्र का बटन दबाकर किया। सीएम नीतीश कुमार के साथ गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करने के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सुमित बड़ी संख्या में मंत्री सांसद विधायक एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा गंगा जल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के साथी गया और बोध गया के निवासियों के घर में गंगाजल शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध होने लगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां उमरी भीड़ और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा जल को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित करके आम लोगों के पीने नहाने कपड़ा साफ करने अधिकारियों के लिए मुहैया कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि गया राजगीर बोधगया जैसे दूरदराज के दुर्गम पहाड़ी इलाके में पहले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था यहां भूगर्भ का जलस्तर काफी नीचे होने के चलते लोगों को भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा था बाहर के पानी को पाइप के जरिए राजगीर गया बोधगया में आम जनता के पेयजल ग्रुप में उपलब्ध कराया गया है इस योजना के अगले चरण में जल्द ही नवादा में भी ऐसा ही गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया जाएगा उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के बाद बिहार के अन्य जिलों में भी शुद्ध पेयजल हर घर उपलब्ध कराए जाएगा। सीएम ने कहा कि बीते रविवार को ही राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया गया है। गौरतलब है कि 3 वर्ष से भी कम समय में पटना से गया तक 151 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के द्वारा गंगा जल योजना पहुंचाई गई है। इस योजना पर लगभग 4 हजार करोड़ की राशि खर्च हुई है। आज से शहरवासियों को गंगाजल का पानी पीने को मिलेगा। इससे राजगीर, नवादा गया और बोधगया में लोगों को होने वाली पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। सालों भर लोगों को गंगा का पानी पीने को मिलेगा। गया शहर के लिए आज बड़े ही गौरव की बात है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री के ‘हर घर गंगाजल’ योजना का लाभ गया शहर के 53 वार्डों के करीब 75000 घरों और बोधगया शहर के 19 वार्डों के करीब 6000 घरों को मिलेगा। इस योजना के तहत प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर शुद्ध जल की आपूर्ति का लक्ष्य है।
वही इसके अलावा शहर के संस्थानों, अस्पतालों, होटलों आदि को भी जल की आपूर्ति की जायेगी। ताकि इन शहरों में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के लिए भी शुद्ध जल की आपूर्ति हो सके।योजना के तहत गंगाजल को स्टोर करने के लिए तेतर में गंगा जी गया जलाशय का निर्माण किया गया है। गया जिले के मोहरा प्रखंड के तेतर ग्राम स्थित पहाड़ी के निकट 18.633 एम.सी.एम. क्षमता, 1.20 किमी लंबा एवं 33.0 मीटर ऊंचा अर्देन डैम बनाया गया है। इसके साथ गया-बोधगया जलाशय, मानपुर में भी बनाया गया है। यहां अबगिल्ला (मानपुर, गया) अवस्थित पहाड़ी के पास में 0.938 एमसीएम क्षमता का आरसीसी जलाशय बनाया गया है। गया का जल शोधन संयत्र अबगिल्ला में बनाया गया है। गया के मानपुर अब जिला इलाके में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सेंटर पर गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं।सोमवार को सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर के द्वारा गया जिला के मानपुर प्रखंड स्थित अबगिला मोहल्ला पहुंचें। जहां वे अबगिला में बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मानपुर प्रखंड के ही सीताकुंड पिंडवेदी स्थल पर पहुंचें ,जहां बनाए गए प्याऊ का लोकार्पण किया। वही सीएम ने रबर डैम का भी जायजा लिया। इसके बाद लगभग 12:30 बजे मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि संस्कृति केंद्र पहुंचें। जहां इन तमाम योजनाओं का भव्य समारोह में विधिवत लोकार्पण किया। वे गंगा जल आपूर्ति योजना को लेकर अब तक की गई सारी तैयारी की जानकारी भी अपने संबोधन में साझा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।