पटना में जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा, बक्सर जिला अध्यक्ष चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन

पटना। राजधानी पटना में गुरुवार को जदयू कार्यालय के बाहर बक्सर जिला के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बताया जा रहा हैं की यह हंगामा बक्सर जिला अध्यक्ष चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर गया है। दरअसल बक्सर में जदयू के जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अशोक सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव भी संपन्न करा लिया गया, लेकिन तब अशोक सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे पार्टी के दूसरे उम्मीदवार ने धांधली का आरोप लगाया था। इन सब के बावजूद भी अशोक सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया, लेकिन राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से जारी लिस्ट में उनका नाम गायब हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट को देखकर अशोक सिंह और उनके समर्थक दंग रह गए। वहीं बक्सर से पटना पहुंचे अशोक सिंह और उनके समर्थक जेडीयू प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठ गए। इनका आरोप है कि हमने जिला अध्यक्ष में रूप में जीत किसी और को दिलाई थी, लेकिन पार्टी दफ्तर से जो चिट्ठी जारी की गई है उसमे नाम गलत प्रकाशित हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है की बक्सर जिले से अशोक सिंह को हमलोगो ने जीत दिलाई थी, लेकिन आधिकारिक रूप से राज कुमार शर्मा का नाम सामने आया है। जब तक कोई वरीय पदाधिकारी हमसे बात नहीं करेंगे तब तक हम धरने पर ही बैठे रहेंगे और जिस तरह से बिहार के लोगों को न्याय मिला है, उसी तरह हम लोगों को भी न्याय चाहिए। हम लोग नीतीश कुमार के ही सिपाही हैं और न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

You may have missed