September 21, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 7 मरीजों की मौत, 23 लोगों ने कोरोना को हराया

file photo

  • 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को पटना, भोजपुर, मधुबनी समेत 7 मरीजों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक भोजपुर के 51 वर्षीय चद्रकांत तिवारी, पत्रकारनगर के 60 वर्षीय संतोष कुमार यादव, बोरिंग रोड के 71 वर्षीय जनार्दन प्रसाद कुमार, फुलवारीशरीफ की 65 वर्षीय लक्ष्मिणिया देवी, मधुबनी की 56 वर्षीय उर्मिला देवी, फुलवारीशरीफ की 70 वर्षीय सालेहा बीबी जबकि बेउर के 55 वर्षीय जिबोधन कुमार की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 35 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 22 लोगों समेत रोहतास, बेगूसराय, जमुई, नालंदा, उतर प्रदेश, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, भोजपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 23 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गुरूवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 327 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed