PATNA : शराब के नशे में एसबीआई का कर्मचारी और ठेकेदार समेत 7 गिरफ्तार

  • दो जगहों से पत्रकार नगर की पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 छात्र भी शामिल

पटना। स्टेट बैंक आफ इंडिया का एक कर्मचारी और पटना नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों पुलिस के हाथ तब लगे, जब ये शराब के नशे में थे। कहीं से पार्टी कर सोमवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक से चल रहे थे। पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने 90 फीट इलाके की तरफ से आते हुए इन्हें कपड़े के एक शो रूम के पास पकड़ा।
थानेदार मनोरंजन भारती के अनुसार बैंक कर्मी का नाम मुकेश कुमार है। इसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले में एसबीआई ब्रांच में है। जबकि पटना में इंदिरा नगर रोड नंबर 5 में इसका घर है। इसके साथ पकड़े गए ठेकेदार का नाम गणेश राय है। ये समस्तीपुर का मूल निवासी है। मगर पटना में रहकर नगर निगम की ठेकेदारी करता है। ये दोनों किसी जगह से शराब पार्टी करके लौट रहे थे। इन दोनों के अलावा शराब पार्टी कर अलग जगह से लौट रहे अविनाश कुमार (24), अजय कुमार (30), सनोज शर्मा (26), अवनीश कुमार (32) और सुरेश साव (36) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 छात्र हैं। पकड़े जाने के बाद सभी का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

About Post Author

You may have missed