February 11, 2026

पटना पुलिस के हाथे चढ़े लुटेरे गिरोह के 6 अपराधी, एक देशी कट्टा सहित 7 मोबाइल बरामद

पटना। पटना पुलिस ने सड़को पर लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। बता दे की पटना पुलिस ने लूटकांड के 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा, लूट गए आभूषण, और 7 मोबाइल बरामद किया गया। पटना पुलिस ने बताया की राजधानी में एक लुटेरा गिरोह सक्रिय है और इस गिरोह के सदस्य रात के सन्नाटे में सड़को और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों से हथियार के नोक पर लूटपाट करते थे और इसका विरोध करने गोली मार कर उसकी हत्या कर देते थे। बता दे की हाल की घटनाओं में लूटपाट के दौरान अब तक 4 हत्याएं किया गया है। वही पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर लुटेरों के विरुद्ध करवाई कर सक्रिय लुटेरा अनुभव, चंदन, गुड्डू, अनिल, उदय और दूसरा चंदन समेत 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है की गिरफ्तार सभी लुटेरा हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट जैसे कई कांडो में वांछित रहा है।

You may have missed