September 21, 2026

PATNA : पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बस कंडक्टर पर चली 5 गोलियां, जानिए पूरा मामला

पटना। राजधानी के पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नक्शा चक्के नजदीक हाईवे पर अपराधियों ने गुरुवार की सुबह बस कंडक्टर पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई। इस हादसे में बस का कंडक्टर घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से भाग निकले। घायल बस कंडक्टर को पुलिस ने पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घायल मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर शुकुलपुर से बैरिया बस स्टैंड के गाड़ी बुकिंग के लिए निकला था। जैसे ही वह फोरलेन पर बड़ा इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी उसके नजदीक पहुंचे और उस पर गोलियां चलाने लगे। बंदूक से निकली छर्रा उसके शरीर पर लगा और वह वहीं गिर पड़ा इस बीच अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई और वहां से भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग वहां दौड़े और घायल मधुसूदन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही मधुसूदन ने बताया कि उनके गांव में कुछ लोगों से वर्षों से विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह उनकी हत्या के नियत से अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की। इसमें वे बाल-बाल बच गए और घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हैं। इस मामले में दीदारगंज पुलिस ने बताया कि मधुसूदन और उसका भाई हत्या मामले में अभियुक्त रहा है और कुछ दिन पूर्व जेल से छूट कर आया था।

You may have missed