PATNA : 30 दिसंबर को पेंशन संबंधी शिकायतों का होगा निपटारा

पटना। सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित पेंशन अदालत में पेंशन संबंधी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
एसएसबी पटना के राजीव नगर स्थित कार्यालय में आयोजित होने वाले पेंशन अदालत में बल के अतिरिक्त किसी अन्य एसएसबी कार्यालय से सेवानिवृत हुए एवं पेंशनभोगी अपने पेंशन या पेंशन की बकाया राशि के भुगतान से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पीपीओ एवं पासबुक की प्रतिलिपि जो पेंशन भुगतान से संबंधित हो सहित अन्य दस्तावेजों को जमा कराना होगा।
एसएसबी, पटना के कार्मिक अधिकारी (प्रचालन) वरूण कुमार ने बताया कि अगर किसी कारण से कोई शिकायतकर्ता पेंशन अदालत में भाग नहीं ले पाता है तो अपनी शिकायत पत्र को डाक, फैक्स न. (0612-2565452) और ई-मेल से प्रेसित कर सकता है।

You may have missed