नाली विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 लोग हुए थे घायल : प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

पटना। पालीगंज में बीते रात शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के ख़िरीमोड थाना अंतर्गत दहिया गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसके दौरान 3 लोग घायल हो गए थे। वही एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ था। वही, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले की जानकारी देते हुए पालीगंज DSP प्रीतम कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि ख़िरीमोड थाना अंतर्गत दहिया गांव निवासी मधेश यादव व अवधेश यादव के बीच नाली की पानी गिराने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके दौरान बीते शुक्रवार की देर शाम दोनो पक्षो के बीच गोलीबारी हो गयी। वही इस गोलीबारी में गांव के ही 16 वर्षीय अजित चौधरी, 17 वर्षीय सावित्री कुमारी व 40 वर्षीय सुमन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया था। वही एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हो गया था। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस मामले में 15 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही आगे की कार्यवाई जारी है।

You may have missed