गया में वाहन जांच के दौरान ताबूत से मिली 212 बोतल शराब, रांची से एंबुलेंस में लाया जा रहा था शराब

गया। बिहार के गया जिलें में एंबुलेंस में रखे ताबूत में शव की जगह शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। बता दे की शराब लोड एंबुलेंस जब्त कर पुलिस ने चालक और एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की ताबूत से कुल 212 बोतल शराब बरामद की गई। शराब की खेप झारखंड के रांची से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। संदेह होने पर डोभी-झारखंड के बॉर्डर स्थित धिरजापुल के पास रविवार की देर रात पुलिस ने एंबुलेंस को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। तब ताबूत में शव की जगह शराब मिली। गिरफ्तार चालक झारखंड के रांची जिला के थाना क्षेत्र के कोकर मनाते निवासी राज कुमार महतो का पुत्र ललित कुमार है। वहीं दूसरा तस्कर पंकज यादव, झारखंड के चतरा का रहने वाला है।

About Post Author

You may have missed