PATNA : राजधानी में जल्द चलेगी 125 नई CNG बसें, जानिए क्या है पूरा मामला

पटना। जिला प्रशासन और बिहार परिवहन विभाग के द्वारा राजधानी पटना में सीएनजी चलित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान समय में कई कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि मार्च के अंत तक राजधानी पटना में कई नए सीएनजी स्टेशन भी शुरू किए जाएंगे। अब इसी कड़ी में राजधानी पटना की सड़कों पर 125 नई सीएनजी बजे रफ्तार भर्ती हुई नजर आएंगी। दरअसल जिले में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए पटना जिला प्रशासन राज्य के प्राइवेट बसों को सीएनजी में शिफ्ट करने जा रही है। इसके लिए योजना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 125 सीएनजी बसों में 75 बीएसआरटीसी की बसें होंगी जबकि 50 प्राइवेट सिटीराइड बसें होंगी।

वही इसके साथ साथ 125 सीएनजी बसों में 25 एसी बसें जबकि बाकी 100 बसें नॉन एसी होंगी। जानकारी के मुताबिक, इसी माह के अंत से इनका परिचालन शुरू हो जायेगा। शहर में दौड़ रहे प्राइवेट सिटीराइड बसों को 50-50 के चरणों में बाहर किया जायेगा। इस समय शहर में 365 प्राइवेट सिटीराइड बसें चल रही हैं। इनको आठ चरणों में शहर से बाहर किया जायेगा। पहले चरण के लिए 50 सिटी बसों को चयन हो चुका है जिनको सीएनजी में शिफ्ट किया जायेगा। इस संबध में डीटीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि पहले चरण में 50 बसों का चयन किया गया है और इनके लिए 3.75 करोड़ का अनुदान स्वीकृत किया गया है। सीएनजी बसों के लिए 7.5 लाख रुपए तक अनुदान दिया जा रहा है।

वही उन्होंने ने बताया की ऑर्डर की कुछ बसें तो पटना शहर में पहुंच भी चुकी हैं। अब सब्सिडी की रकम मिला कर बस के खरीदार को रकम चुकाना है और बस अपने अधिकार में लेना है। इस संबध में पिछले माह 75 सीएनजी बसों का टेंडर निकाला था जो पूरा हो चुका है और अब आगे की प्रक्रिया जारी है। बसों के द्वारा सप्लाई ऑर्डर को पूरा करने में दो महीने का समय लगेगा। इस प्रकार अगले ढाई- तीन महीने में बीएसआरटीसी की ये 75 नयी बसें भी पटना की सड़कों पर दौड़ने हुई नज़र आयेगी। वही वर्तमान समय में 70 सीएनजी बसों का परिचालन पटना में किया जा रहा हैं।

About Post Author

You may have missed