हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को 2 बजे लेंगे शपथ, तैयारी शुरू

CENTRAL DESK : झारखंड के नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने गुरुवार को उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए गुरुवार को आमंत्रित किया। मुख्य सचिव ने शाम 4:50 बजे श्री सोरेन के कांके रोड स्थित आवास जाकर आमंत्रण पत्र दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और सबसे ज्यादा 47 सीटें जीतीं। जबकि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा 25 सीट पर सिमट गई। इस तरह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। हेमंत 29 दिसंबर को मोरहाबादी में शपथ लेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू होे गई है। उन्होंने अपने गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के बड़े नेताओं को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को उन्होंने खुद दिल्ली जाकर शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

About Post Author

You may have missed