January 29, 2026

सुशील मोदी का ट्वीट, कहा- नागरिकता कानून को लेकर राबड़ी देवी फैला रही झूठ और अफवाह

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि सबसे बड़ा झूठ है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के राज में विकास हुआ था और सबसे बड़ी अफवाह यह है कि नागरिकता कानून से किसी भारतीय की नागरिकता छिन सकती है। राजद नेता राबड़ी देवी यह झूठ और अफवाह फैला रही हैं। वे कभी बिहार के राज्यपाल के विरुद्ध अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। मोदी ने आगे कहा कि न्यायालय ने लंबी सुनवाई, दलील और सबूतों के आधार पर जब चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद को दोषी पाया तो क्या पूरी न्याय प्रक्रिया को राबड़ी देवी अफवाह मानती हैं? क्या राजद तभी न्यायालय और संविधान का सम्मान करेगा, जब उसके नेताओं के पक्ष में फैसले सुनाये जाएं। क्या शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव भी अफवाह के चलते जेल में सजा काट रहे हैं?

You may have missed