September 20, 2026

संपत चक में कांटे हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त फरार, तलाश में पटना, दानापुर, संपतचक में छापेमारी

फुलवारी शरीफ। पटना के संपत चक के सिरपतपुर में होली के दिन हए युवक कांटे उर्फ अनुज की हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त विकास उर्फ चोंचो की तलाश में पुलिस ने संपतचक से लेकर दानापुर और पटना शहर के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन चोंचो और उसके पिता गोरख राय को गिरफ्तार नहीं कर पायी। होली के दिन हत्या के बाद हत्यारे का धमकी भरा फेसबुक वीडियो जारी होने के बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं पायी है, जिसे लेकर संपत चक में लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। फेसबुक वीडियो में हत्यारे ने सरेआम स्थानीय कई लोगों को इशारे में धमकाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईटेक जमाने में फेसबुक वीडियो पर धमकी देने के बावजूद पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो इससे लगता है कि पुलिस इस मामले को हलके में ले रही है या सेटिंग का मामला है। हत्यारे ने फेसबुक पोस्ट के जरिये धमकी दिया है, जिससे कई लोगों को जान का खतरा मंडरा रहा है। थानेदार अलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोंचो की तलाश में उसके ससुराल सहित दानापुर, पटना के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना के बेली रोड में आरपीएस मोड़ के पास हत्यारोपित चोंचो के आका के यहां भी पुलिस ने रेड किया है, लेकिन वहां भी फरार मिला। पुलिस चोंचों और उसके आका के मोबाइल के सीडीआर को खंगालने में जुटी है।

You may have missed