शादी की नीयत से अगवा युवती बरामद, युवती ने पति के साथ रहने की जताई इच्छा

मसौढी। मसौढी थाना के एक मोहल्ले से बीते माह शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अगवा की गई युवती को पुलिस ने तारेगना स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। हालांकि फिलहाल आरोपित युवक पिपरा ग्रामवासी जयप्रकाश फरार बताया जाता है। इधर बाद में युवती का बयान धारा-164 के तहत स्थानीय व्यहार न्यायालय में दर्ज कराया गया। अपने बयान में युवती ने खुद के अपहरण किए जाने की घटना से इंकार किया है। उसने अदालत को बताया कि वह व जयप्रकाश बीते दिनों पटना स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है और वह पति के साथ ही रहना चाहती है। इधर पुलिस ने बताया कि बरामद युवती की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि बीते 18 फरवरी को युवती के पिता ने जयप्रकाश, उसकी मां व पिता पर शादी की नीयत से अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगा उनके खिलाफ मसौढ़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

You may have missed