विकासशील छात्र मोर्चा स्वामी चिन्मयानंद तथा संतोष गंगवार का किया गया पुतला दहन

दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानद को जेल भेजो: विकासशील छात्र मोर्चा
संतोष गंगवार का बयान युवाओं के लिये अपमानजनक, मांफी मांगे केंद्रीय मंत्री: विकास बॉक्सर
पटना। राजधानी पटना में गुरुवार को विकासशील छात्र मोर्चा द्वारा लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद तथा उत्तर भारतीयों पर बेतुका बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा विकासशील छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बॉक्सर के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा पटना के कॉलेज आॅफ कॉमर्स के सामने प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विकासशील छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बॉक्सर ने मांग किया कि स्वामी चिन्मयानंद को अत्यंत शीघ्र गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया जाये तथा हर हाल में पीड़िता के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकासशील छात्र मोर्चा संतोष गंगवार द्वारा उत्तर भारतीयों पर किए गए अपमानजनक टिपण्णी के खिलाफ प्रदर्शनरत हैं। हम उत्तर भारतीयों तथा देश के बेरोजगार छात्र/युवाओं का अपमान नहीं सहेंगे। संतोष गंगवार जैसे भाजपा के मंत्रियों ने आज उत्तर भारत में रहने वाले करोड़ों छात्र और युवाओं का यह कहकर अपनाम किया कि देश में नौकरी की कमी नहीं है लेकिन उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी है। इसके लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिये कि वे ऐसे पार्टी से गठबंधन करके रखे हुए है,जो उनके बिहार के युवा और छात्र को आयोग्य कहकर अपमानित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयानंद के कुकृत्य के बाद तुरंत उनकी गिरफ्तारी कर पीड़िता को न्याय मिले। वहीं छात्र मोर्चा के प्रधान महासचिव सागर उपाध्याय में कहा कि दुष्कर्म के आरोप में आम आदमी की गिरफ्तारी एक घंटे के अंदर ली जाती है फिर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं की गयी। इसका जवाब केंद्र सरकार को देनी चाहिये और साथ ही संतोष गंगवार को यह बताना चाहिये कि जिन उत्तर भारतीयों के वोट पर वह केंद्रीय मंत्री बने हैं, उत्तर भारतीयों का अपमान करना कहां तक जायज है। अगर सही में उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी है तो उसका जिम्मेदार कौन है। इस अवसर पर छात्र मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव सागर कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राहुल मंडल, पाटलिपुत्र विश्विद्यालय के अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, राहुल कुमार, विवेक कुमार, अर्चना कुमारी, तृषा कुमारी, कृति कुमारी, प्रीति कुमारी, सिमरन कुमारी, सत्यम कुमार, आदित्य कुमार, अविनाश कुमार तथा मोनू कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।

About Post Author

You may have missed