September 19, 2026

लॉक डाउन के बीच कांग्रेस ने मनायी जगजीवन राम की 113वीं जयंती

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. जगजीवन राम की 113वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। राज्य में जारी लॉकडाउन के कारण प्रदेश कार्यालय के कार्यकर्ता के साथ सदाकत आश्रम के आसपास के रहने वाले कांग्रेसजन ही जयंती समारोह में शामिल हो सके।
इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने कहा कि जगजीवन बाबू विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में उन्हें जिन-जिन विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गयी, उन विभागों के विकास में जगजीवन बाबू के कार्यकाल में चार चांद लग गये। आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नवनिर्माण में बाबू जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इसके पूर्व बाबू जगजीवन राम के तैल चित्र पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय, सेवादल के संतोष श्रीवास्तव, उमेश प्र. सिंह, दीपक पांडेय, रमेश कुमार, अम्बिका प्रसाद चौपाल, अबु नवाज, विपिन झा एवं अन्य नेता ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

You may have missed