बिहार चुनाव : रालोसपा के दो नेता लोजपा से. में शामिल, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले रालोसपा में टूट का सिलसिला जारी है। लोजपा-सेक्यूलर के राज्य मुख्यालय में आयोजित समारोह में रालोसपा के वरिष्ठ नेता सुशांत कुमार और प्रशान्त कुमार सोनू रालोसपा से त्याग पत्र देकर लोजपा-से. में शामिल हो गये। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने उक्त दोनों नेताओं को पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया।
शामिल हुए नेताओं में से इजीनियर प्रशांत कुमार को युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने युवा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने की घोषणा किया। साथ ही सुशान्त कुमार को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

उक्त दोनों नेताओं को विगत एक साल से उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए बूथ कमिटी तक का गठन किया था। इनकी तैयारी को देखते हुए पार्टी ने उजियारपुर से प्रशांत कुमार सोनू को और विभूतिपुर से सुशान्त कुमार कुशवाहा को पार्टी का टिकट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, युवा लोजपा-से. के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्य्क्ष अंजू गुप्ता, नन्द किशोर यादव, रवीन्द्र शर्मा आदि नेताओं ने कहा कि इन दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने दी।

About Post Author

You may have missed