राजद शासनकाल में दो उद्योग थे, एक अपहरण और दूसरा हत्या उद्योग : संजय जायसवाल

अगला 5 वर्ष होगा बिहार के विकास का स्वर्णिम काल


पटना। बिहार के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और जदयू समर्थित विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार जय राज चौधरी के समर्थन में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी, ब्रह्मपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर एनडीए को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और लोगों से एनडीए के समर्थन की अपील की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए केवल चार दलों का गठबंधन नहीं है बल्कि बिहार के विकास का गठबंधन है। यह गठबंधन उस विश्वास का है कि बिहार में सुशासन राज हमेशा स्थापित रहेगा। यह गठबंधन उस उम्मीद का है कि पिछले कई वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जितनी तेजी से चल रही है, उतना बिहार का विकास हो रहा है। अगला 5 वर्ष बिहार के विकास का स्वर्णिम काल होगा। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे तो बिहार में ऐसे दल का शासन था, जिसको दुनिया में दो ही उद्योग आता था। एक अपहरण उद्योग और दूसरा हत्या उद्योग। इसके अलावा तीसरा कोई उद्योग नहीं था। कांग्रेस घोटाले को ही अपना फर्ज समझती है। आज ये सभी घोटालेबाज और अपराधी गिरोह बनाकर एनडीए के शासन को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर इन सभी का संहार करिए।


बिहार में प्रयोग की जरूरत नहीं : मुकेश सहनी
वहीं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम सभी मिलकर बिहार में डबल इंजन की सरकार चले, ये सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई प्रयोग की जरूरत नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनायें और सबों के विकास को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के समय 15 साल हालत क्या था, सबको पता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वालों ने एक अतिपिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। वहीं हमारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने एक अतिपिछड़ा मल्लाह के बेटे को मरहम लगाया। उन्होंने हमें सम्मान देते हुए एक-दो सीट नहीं बल्कि 11 सीट व एक एमएलसी का सीट दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर एवं संचालन वीआईपी के जिलाध्यक्ष भगवान चौधरी ने किया। वहीं पूर्व भाजपा विद्यायक स्वामीनाथ तिवारी, ध्रुव तिवारी, परशुराम ततवा (प्रदेश नेता जदयू), एनडीए प्रत्याशी जयराज चौधरी ने भी संबोधित किया।

About Post Author

You may have missed