September 14, 2026

राजद, भाजपा, जदयू ने दलित व अतिपिछड़ों का सिर्फ दोहन किया : डॉ. सत्यानंद

सासाराम। सासाराम में आयोजित समीक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए लोजपा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि 15 वर्ष लालू-राबड़ी और 15 वर्ष भाजपा-जदयू के शासनकाल में दलित व अतिपिछड़ों का सिर्फ दोहन शोषण करने का काम किया गया। लेकिन अब समय आ गया है कि दलित-अतिपिछड़ा समाज गोलबंद होकर एनडीए को सत्ता से बाहर करने का काम करें और अपने वोट से अपनी सरकार बनाएं। इस समाज के लोग सब साजिश को समझ गए हंै, इसलिए इनके बातों में आनेवाले नहीं है।
वहीं समारोह को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव के अलावा जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा, कचहरी पासवान, विकास पासवान, डॉ. जेएन शर्मा, अखिलेश शर्मा, चुनचुन पासवान सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया।

You may have missed