आरा : युवक ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, हालत गंभीर, आरोपित फरार

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहारी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। हवस के दरिंदे ने खलिहान में खेल रहे 5 साल के मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। घटना को अंजाम देने वाला पड़ोस का ही युवक अनीश कुमार सिंह उर्फ भोला बताया जा रहा है। बच्चे की हालत नाजुक हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित बालक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम जब बच्चा अपने खलिहान में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक अनीश कुमार सिंह बहला-फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना जानकर वह भी हैरान हो गई। स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपित फरार बताया जाता है।

About Post Author

You may have missed