BIHAR : मोतीलाल बोरा के निधन पर कांग्रेस ने व्यक्त की गहरी संवेदना

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के 18 वर्षों तक लगातार कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल बोरा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बोरा साहब के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का झंडा झुका दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने मोती लाल बोरा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मोतीलाल बोरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यालय में देश के विभिन्न भागों से आये कांग्रेसजनों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधार करते थे। बोरा साहब के निधन से कांग्रेस के प्रमुख स्तंभ हमारे बीच से उठ गये।
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने मोतीलाल बोरा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिल प्रसाद सिंह ने भी बोरा साहब के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रतिमा कुमारी दास, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, हरखू झा, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव ने भी मोतीलाल बोरा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

About Post Author

You may have missed