CM नीतीश ने राजगीर स्थित मखदुम कुंड का किया परिभ्रमण, की चादरपोशी, कहा- हमारा भी इस स्थल से है पुराना लगाव

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को नालंदा के राजगीर स्थित मखदुम कुंड का परिभ्रमण किया और चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौलाना मो. अकील अख्तर एवं मो. वकील अख्तर ने मुख्यमंत्री का स्वागत साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेंटकर किया। परिभ्रमण के दौरान सीएम नीतीश ने परिसर में कराए जा रहे निमार्ण कार्यों का जायजा लेते हुए तेजी से निमार्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मखदुम कुंड की स्थिति को और बेहतर करने के लिए यहां की बिल्डिंग के कुछ हिस्सों का पुनर्निमार्ण कराया गया था और कुछ हिस्से जो बचे हुए थे, उसका पुनर्निमार्ण कराया जा रहा है। इसी का जायजा लेने हम यहां आए हैं। हमारी इच्छा है कि जल्द से जल्द निमार्ण कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। यह ऐतिहासिक स्थल है, यह मखदुम साहब का स्थल है। यहां उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। मखदुम साहब ने जितनी बातें कहीं हैं, वह बहुत कम लोगों को ही जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भी इस स्थल से पुराना लगाव है। यहां हम भी अक्सर आया करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद मखदुम कुंड में पहले स्नान भी किया है।


इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार, कौशल किशोर, जितेंद्र कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाथ एस. सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed