मुंगेर पुलिस जरूरतमंदों की सेवा में पूरी मुस्तैदी से है जुटा, हो रही तारीफ

मुंगेर। देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान बिहार पुलिस भी जरूरतमंद लोगों की सेवा में पूरे मुस्तैदी से जुटा है। कई भूखा ने सोये के नारे के साथ बिहार पुलिस की अलग तस्वीरें भी सामने आ रही है। जिससे बिहार पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। हमेशा गरीबों-मजलूमों पर कहर ढाने वाली पुलिस आज उन्हीं गरीबों-मजलूमों को राहत सामग्री पहुंचाने में तन-मन-धन से लगी हुई है।


मुंगेर एसपी लिपि सिंह द्वारा राहत सामग्री वितरित करने का दौर लगातार जारी है। एसपी ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में 100 से अधिक सूखा राशन पैकेटों का वितरण किया। लिपि सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस एसोसिएशन की मुंगेर शाखा के सदस्यों द्वारा आपस में धन संग्रह कर सूखा राशन की व्यवस्था की गई है तथा इसे थाना के हिसाब से जरूरतमंद लोगों के बीच बंटवाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर जिला में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों ने आपस में धन संग्रह कर सूखा राशन के पैकेटों की व्यवस्था की है। सूखा राशन के इन पैकेट्स को थाना स्तर पर वितरण किया जा रहा है। मुंगेर एसपी की पहल पर अब तक हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा 20,000 भोजन पैकेट्स बांटे जा चुके हैं तथा लगभग 4000 परिवारों को सूखा राशन मुहैया कराया गया है। कई जरूरतमंदों को भी उनके घर तक दवा की भी मदद पहुंचाई गई है। ईस्ट कॉलोनी थाना में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, जमालपुर पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, ईस्ट कॉलोनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, बिहार पुलिस एसोसिएशन की मुंगेर शाखा के सदस्यगण उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed