BIHAR : महिला सिपाही कर रही थी लाइसेंसी बंदूक की सफाई और अचानक….

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में एक महिला सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला सिपाही गया जिले की रहने वाली है। महिला सिपाही का छह दिन पहले ही त्रिवेणीगंज थाना में ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह महिला थाना में पदस्थापित थी। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना में सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार को बंदूक की सफाई करते समय अचानक गोली चल जाने से महिला सिपाही घायल हो गई। गंभीर हालत में जूली कुमारी (सिपाही नंबर-67) का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।
इस बाबत एसपी मनोज कुमार ने बताया कि सिपाही जूली कुमारी (25) अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रही थी। इस बीच अचानक गोली चल गई और गोली सीने में जा लगी। गंभीर हालत में जूली को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रही है। इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

About Post Author

You may have missed