August 15, 2026

फतुहा। मकसुदपुर गांव से शनिवार को एक 28 वर्षीय महिला के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सन्दर्भ में महिला के पति अनिल कुमार के द्वारा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पति अनिल कुमार के अनुसार वह बीते नौ जुलाई को पटना चला गया था तथा रात में वहीं रुक गया था। इस दौरान दस जुलाई को सुबह में उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई, जो अब तक वापस नहीं लौटी है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed