महिलाओं पर बढ़ते अपराध विषय पर सेमिनार, कांति सिंह ने कहा- महिलाएं समाज में फैले दानवों को नाश करने में सक्षम

पटना। राजद महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश कार्यालय में महिलाओं पर बढ़ते अपराध विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री व राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायरण चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री वृषण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सारिका पासवान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को महिला पदाधिकारियों द्वारा शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया।
महिलाएं समाज में फैले दानवों को नाश करने में सक्षम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कांति सिंह कहा कि महिलाएं अगर दुर्गा काली का रूप धारण कर ले तो समाज में फैले दानवों को नाश करने में सक्षम है। बिहार ही नहीं, पूरे देश में आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने महिलाओं के सम्मान के जो कार्य किए, वो बड़ा ही सराहनीय है। उन्होंनें बिहार में प्रथम महिला मुख्यमंत्री प्रदान किया एवं मुझे भी केन्द्र में मंत्री बनाया, उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठी महिला भगवतिया देवी को लोकसभा भेजकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया।


महिलाओं को अपराध के विरूद्ध स्वयं सजग होने की जरूरत
वहीं जगदानन्द सिंह ने कहा कि आज बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि आज आवश्यक्ता है कि महिलाओं को अपराध के विरूद्ध स्वयं सजग होकर लड़ना होगा, साथ उहोंने कहा कि राजद महिला के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति सजग करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर चाहे तो अपराधी को ही नहीं बल्कि अपराधियों को संक्षरण देने वाली सरकार को भी उखाड़ कर फेंक सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना पुरूष अधूरा है। यह संस्कृति प्राचीन काल से हीं चली आ रही है।
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री वृषण पटेल, सारिका पासवान, प्रो. सेवा यादव, प्रो. कुमारी राजमणी, प्रो. गीता यादव, अनिता भारती, नमीता नीरज सिंह, निवेदिता शेखर, कंचन सिंह, सुजाता सिंह, प्रतिमा सिंह, मुन्नी रजक, रेनू यादव, अर्चना यादव, सुचित्रा चौधरी, रंजू सहनी, निसू सिंह, पिंकी राय, मंजू यादव आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन सारण जिलाध्यक्ष उर्मिया यादव द्वारा किया गया।

About Post Author

You may have missed