भोजपुर : पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव सात जुलाई को जदयू का थामेंगे दामन

आरा। पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर सात जुलाई को जदयू का दामन थामेंगे। जदयू में शामिल होने के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद आरसीपी सिंह, ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, श्याम रजक, एमएलसी राधाचरण सेठ सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। बता दें राजद के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के अलावा दो बार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक भी रह चुके हैं। संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पिछले दिनों राजद से इस्तीफा दे दिया था। इन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का करीबी माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र यादव करीब तीन दशक तक राजद में रहे और साल 2000 में पहली बार संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। उसके बाद साल 2005 में दूसरी बार विधायक बने। बिजेंद्र यादव भोजपुर के चर्चित रेप कांड में फरार चल रहे राजद विधायक अरुण यादव के बड़े भाई हैं।

About Post Author

You may have missed