भाजपा कार्यसमिति की बैठक : पालीगंज सीट पर नहीं किया जाएगा कोई समझौता

पालीगंज। बुधवार को पटना के पालीगंज स्थित मौरी गांव में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पालीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण शर्मा व संचालन सुदर्शन पासवान ने किया। बैठक की शुरूआत सम्मान समारोह के साथ किया गया। इस दौरान आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर भाजपा के पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि हमलोगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सूचित कर पालीगंज विधानसभा को भाजपा के खाते में देने की मांग किया है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि पालीगंज विधानसभा से भाजपा के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में आएंगे। वहीं प. बंगाल के किसान मोर्चा सह प्रभारी रवीन्द्र रंजन ने कहा कि पालीगंज विधानसभा से एनडीए में भाजपा की परंपरागत सीट है, यहां से पूर्व में भी भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं और आगे भी करेंगे। हम अपना सीट किसी भी स्थिति में यह सीट जीतेंगे। जबकि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह ने कहा कि पालीगंज की सीट भाजपा की है और रहेगी, इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में अचल शर्मा, राजकुमार, मनोज कुशवाहा, रेणु शर्मा, बिनोद शर्मा, अखिलेश कुमार, नारायण शर्मा, संदीप कुमार व वंशीधर शर्मा के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed