बिहार में विकास को लेकर किसी से कोई बहस नहीं: नीरज

फतुहा। बिना किसी के साथ भेदभाव किए न्याय के साथ बिहार को आगे ले जाया जा रहा है। बिहार पूर्णत: गांवों का प्रदेश है। हर गांव का दशा व दिशा में बदलाव हो रहा है। अब गांव शहर के समान दिखने लगा है। बिहार में विकास के मुद्दे पर किसी से कोई बहस नहीं है। राज्य सरकार बिहार को आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध है। यह बातें शनिवार को राज्य के जन सूचना संपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कही। मौका था जदयू के तरफ से कबीर मठ में फतुहा विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व सचिवों के सम्मेलन का। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ स्तरीय कमिटी ही पार्टी की रीढ़ होती है। इसे जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरुरी होता है तथा पार्टी द्वारा समय समय पर उन्हें सम्मान देते हुए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तरीय कमिटी में सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोग हैं, जो जदयू के लिए सच्चे सम्मानित नेता है। सम्मेलन की अध्यक्षता विधान सभा प्रभारी हरेन्द्र तांती ने किया तो मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रणधीर यादव ने की। कार्यक्रम का देखरेख डॉ. निहोरा यादव ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, संगठन प्रभारी दीलिप कुमार नरेश, जिला अध्यक्ष अरुण मांझी, जिला महासचिव जय किशोर उर्फ पप्पू, पूर्व एमएलसी डी रविन्द्र तांती समेत राजु कुमार, अभय सिंह, सतपाल सिंह आजाद, राजदेव यादव, विनोद माली, आशुतोष, दीलिप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed