बाढ़ प्रशासन मुस्तैद : सूरत से आए तीन लोग भेजे गए क्वारंटाइन में

बाढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बाढ़ प्रशासन सरकारी आदेश का पालन करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरत रही है। बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेट किए लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस पर प्रशासन पूरी नजर रख रही है। बता दें बाढ़ प्रशासन किसी तरह की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच रही है। हालांकि प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद लोग कभी-कभी लॉक डाउन को तोड़ते भी दिख जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ऐसे लोगों के साथ सख्ती भी बरत रही है।

शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल में सूरत से आये तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है। अगवानपुर गांव में सूरत से अपने घर आये तीन लोगों के बारे में प्रशासन पता चला, तो खबर मिलते ही बाढ़ प्रखंड के सीओ, बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत उक्त तीनों की जांच कराने के बाद अगवानपुर हाई स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आईसोलेट किया गया।

About Post Author