बाढ़ अनुमंडल में 72वां गणतंत्र दिवस की रही धूम, दी गई तिरंगे को सलामी

बाढ़। 72वां गणतंत्र दिवस की पूरे अनुमंडल में धूम रही। अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय खेल मैदान में एसडीएम सुमित कुमार ने पहला ध्वजारोहण किया। उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल मुख्यालय तथा बाढ़ क्लब में सचिव डॉ. पंकज कुमार के साथ ध्वजारोहण किया। वहीं एएसपी कार्यालय में एएसपी अंबरीश राहुल ने झंडोत्तोलन किया। बाढ़ थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने और रेड क्रॉस सोसाइटी में सचिव विनय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे का सलामी दी। वहीं बाढ़ नगर परिषद परिसर में अध्यक्ष राजीव कुमार चुन्ना ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय के तमाम पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर मौजूद रहे और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
उधर, बख्तियारपुर प्रखंड के घोसवरी पंचायत के मुखिया रवि रंजन कुमार सिंह ने पंचायत भवन में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा विधायक रणविजय सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
