फतुहा : बाइक चोर गिरोह का खुलासा, एक बुलेट बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

फतुहा। फतुहा शहर के अंदर लगातार हो रहे बाइक चोरी से परेशान पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे चोर गिरोह का खुलासा किया है जो दुसरे शहरों से आकर वाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बीते रविवार को मोसिमपुर कुरथा मुहल्ले से आशीष पटेल की चोरी गयी बुलेट वाइक को बरामद करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बाइक बाढ़ के जमुनी चक इलाके से बरामद किया है तथा चोरों को भी वहीं से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में बाढ़ के जमुनी चक निवासी गौरव कुमार, विकास कुमार तथा एक अन्य लड़का शामिल है। उपरोक्त बातों की जानकारी डीएसपी राजेश कुमार मांझी व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रुप से दी है। बुलेट चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस गौरव कुमार तक पहुंची। उसके बाद निशानदेही पर बुलेट बाइक को बरामद करते हुए इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी राजेश कुमार मांझी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों से अन्य बाइक चोरी की घटनाओं की संलिप्तता के विषय में पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed