BIHAR : बसपा के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार एक हजार समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

पटना। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के समक्ष बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार अपने लगभग एक हजार समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनोज कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर सासाराम से चुनाव लडे़ थे और तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि मनोज कुमार युवा हैं, जुझारू हैं और रोहतास जिला में लोगों के बीच इनकी छवि अच्छी है। उन्होंने कहा कि इनके कांग्रेस पार्टी में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक राजेश कुमार, संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, आईटी सेल के अध्यक्ष ई. संजीव सिंह मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed