बच्चे को हॉकी सटीक से मारा, दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

करीब दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
फतुहा। सोमवार को नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह मजार के पास से नदी थाना पुलिस ने एक गांजा व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा व्यवसायी हिलसा बाजार के गोसाई टोला निवासी राजदेव कुमार है। पुलिस ने उसके पास से गांजे की करीब दो किलो का पैकट भी बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। नदी थाना प्रभारी सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि व्यवसायी दियारा क्षेत्र से गांजे की पैकट लाकर हिलसा में बेचने का काम करता है। जैसे ही वह दियारा क्षेत्र से गांजे लेकर आया पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बदमाशों ने खेल रहे बच्चे को हॉकी सटीक से मारा
फतुहा। सोमवार को सोरा कोठी के सामने गंगा किनारे खेलते हुए एक दस वर्षीय बच्चे को हॉकी स्टीक से मारकर बदमाशों ने उसके हाथ क्षतिग्रस्त कर दिए। इस संदर्भ में बच्चे की मां संजू देवी ने बदमाशों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने बच्चे के इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि बच्चा करण कुमार सोमवार की शाम गंगा किनारे खेल रहा था तभी पांच छह लड़के वंहा पहुंचे तथा उसे एकाएक हॉकी स्टीक से मारने लगे। जब आसपास के लोगों ने हल्ला किया तो सभी बदमाश गंगा किनारे से भाग खड़े हुए। शिकायत के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed