फतुहा : बिन मौसम बरसात से प्याज किसान मायूस

फतुहा। रविवार को हुई बिन मौसम बरसात से प्रखंड क्षेत्र के प्याज किसान काफी मायूस हैं। खेतों में लगी प्याज की फसल में पानी जम जाने से पौधों के पीले पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि पानी लगा तो प्याज की फसल सड़ने का भी अनुमान है। हालांकि कुछ किसानों ने खेत से प्याज निकाल लिया है लेकिन प्रखंड क्षेत्र के अंदर ज्यादा संख्या में ऐसे भी किसान हैं जिनकी फसल अभी खेत में ही है। किसानों की मानें तो यह प्रकृति की दोहरी मार है। फरवरी-मार्च में भी बरसात से खेत में ही दलहन की फसल को नुकसान पहुंचा था। अब प्याज की फसल पर भी मार पड़ी है। विदित हो कि इस समय प्रखंड का दक्षिणी-पश्चिमी इलाका प्याज उत्पादन का अच्छा इलाका माना जाता है। लॉकडाउन की वजह से इसके व्यापारियों का भी आना-जाना बंद है। इस स्थिति में पानी लगे हुए प्याज का भंडारण करना भी मुश्किल है। प्रखंड के कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि किसान समन्वयक को इसकी समीक्षा के लिए खेतों में भेजा जा रहा है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

About Post Author

You may have missed