September 19, 2026

फतुहा-दनियावां राजमार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी से लूट

फतुहा। बीती रात्रि फतुहा-दनियावां राजमार्ग पर कोल्हर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मी से उसके बाइक, मोबाइल फोन व दो हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद सभी बदमाशों दनियावां की ओर भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पीड़ित कर्मी थाने पर आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लेकिन किसी बदमाश का पता नहीं चल सका।
बताया जाता है कि खुसरुपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर निवासी नितीश कुमार शाहजहांपुर स्थित अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्ट्री से अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था, तभी कोल्हर गांव के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संदर्भ में पीड़ित नीतिश कुमार ने थाने में बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

You may have missed