PATNA : पालीगंज में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के विस्तार के लिए बैठक

पालीगंज। रविवार को पटना के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामानन्द तिवारी ने किया। मौके पर किसान विरोधी तीनों कानूनों के विरोध में किसान संवाद सह किसान महापंचायत का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान समिति के संयोजक सह पालीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्यामनंदन शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों की स्थिति सबसे दयनीय हो गयी है। सरकार तरह-तरह के नए कृषि कानून लागू कर किसानों को फिर से गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। इन कानूनों की समिति खुलकर विरोध करती है। किसानों तथा मजदूरों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसके बैनर तले किसान संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक के दौरान ग्राम स्तरीय किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसका सर्वसम्मति से अध्यक्ष जसवीर कुमार उर्फ छोटे एवं महासचिव चंद्रभूषण कुमार को बनाया गया। जबकि सचिव उदय कुमार व उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष नवल किशोर व उप कोषाध्यक्ष नुरुल हैदर को बनाया गया।
मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष अभय शर्मा, कार्यसमिति सदस्य अश्विनी कुमार, ज्वाला स्वरूप, गौतम कुमार व उपेंद्र सिंह के अलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed