पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप हो बूथो पर भागीदारी: जदयू

पटना। जदयू महानगर के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष व सचिवों का सम्मेलन स्थानीय पीपुल्स कॉपरेटिव पार्क में गुरुवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। सम्मेलन का उद्घाटन पटना, नालंदा व बाढ़ जिले के संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार सिंह व विधान पार्षद सीपी सिन्हा ने किया। इस मौके पर सीपी सिन्हा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष व सचिवों को पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करना चाहिए और पार्टी संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की हर जनता के लिए कुछ न कुछ किया है, बस जरूरत है कि बूथ अध्यक्ष व सचिव सरकार की उपलब्यिों को आम जनता तक पुहंचायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का विकास समाजिक सरोकारों को साथ लेकर कर रहे हैं। इसलिए ही उन्होंने दहेजप्रथा के खिलाफ, बाल विवाह के खिलाफ, शराबबंदी के पक्ष में मानव शृंखला आयोजित कर जनता को संदेश दिया है। अब जल जीवन हरियाली पर आयोजित मानव शृंखला में हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पटना महानगर जदयू के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने जदयू कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें बूथ स्तरीय समिति को सशक्त बनाना है और 15 दिनों के अंदर बूथ स्तर पर 21 सदस्यीय कमिटी बनाना है। वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव प्रो. सुहैली मेहता ने कहा कि पार्टी की बूथ स्तरीय समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप कुमार डिल्लु, संचालन कंकड़बाग सेक्टर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, स्वागत भाषण भागवतनगर सेक्टर अध्यक्ष अभय यादव, धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार मेहता ने किया।
इस मौके पर पटना जिला प्रभारी शंभूनाथ सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, पूर्व अध्यक्ष इम्त्यिाज अहमद अंसारी, मुकेश ठाकुर, सुरेन्द्र गोप, गजेन्द्र सिंह, अवधेश सिन्हा, ई अशोक कुमार, राहुल खंडेलवाल, मनोज निषाद, प्रमेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार, अशोक यादव, वार्ड काउंसलर माला सिन्हा, प्रतिभा कुमारी, मालती सिन्हा, कल्याणी सिंह, नर्मदा देवी, नीतू सिंह निषाद, सोनी निषाद, रेणुका सिंह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Post Author

You may have missed