BIHAR ELECTION : पहली बार वोट किया और सेल्फी नहीं ली, तो फिर क्या किया

फुलवारी शरीफ। मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। पहले चरण की तरह वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। वोटिंग शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कुछ बूथों पर 7.30 बजे तक कतार भी लग गई। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में लोगों में उत्साह ज्यादा दिखा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन हुआ। फुलवारीशरीफ की रहने वाली फिरदौस, रजनी करिश्मा, जुली कुमारी ने जिंदगी में पहली बार मतदान किया। पहली बार मत देने से खुश तीनों ने कहा कि उन्होंने अपना मत राज्य के विकास, अपराध की समाप्ति और महिला के विकास के लिए दिया है। तीनों पहली बार वोट देकर बहुत खुश दिखे, साथ ही आशा व्यक्त किया कि बिहार में विकास की ओर ले जाने वाले की ही सरकार बने। उधर, ग्रामीण मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में 59.76प्रतिशत ही वोट पड़े।


सेल्फी लेने की लग गई होड़
बूथ पर युवाओं का उत्साह देखते बन रहा है। वोट देने से पहले और बाद में सेल्फी लेकर वह सोशल साइट पर फोटो अपलोड कर रहे हैं। स्याही वाली उंगली सोशल साइट पर सुबह से ट्रेंड कर रहा है।
युवाओं के लिए रोजगार और विकास है मुद्दा
युवाओं का मुद्दा रोजगार और विकास है। वोट के लिए कतार में खड़े युवा वोटरों ने कहा कि इस बार वह पहली बार वोट कर रहे हैं तो वह प्रत्याशियों के एजेंडे पर विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं। सभी पार्टियों ने तमाम तरह के वादे किए हैं लेकिन जो हमें अपने प्रदेश में अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था और रोजगार दिला सकेगा। हम उन्हीं को वोट करने आए हैं।

You may have missed