September 19, 2026

पटना में लॉकडाउन की उड़ती दिखी धज्जियां, 50 मजदूर घर भागे

पटना। राजधानी पटना में कुछ स्थानों पर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी तो वहीं क्वारंटाइन सेंटर से लोग भाग रहे हैं। सुबह-शाम सब्जी मंडियों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज कर खरीदारी करने में मशगूल दिख रहे हैं।
शुक्रवार सुबह राजधानी पटना के राजीव नगर रोड में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती दिखी। यही हाल दीघा, मीठापुर व शहर के अन्य सब्जी मंडियों में दिखा। पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन लोग तब भी मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं मधेपुरा जिले के नौ क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए 50 मजदूर घर भाग गए हैं। बता दें बिहार में लॉकडाउन तोड़ने के चलते 497 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सबसे अधिक केस नालंदा (158), सीवान (72) और गया (42) में दर्ज किए गए। पुलिस ने 6 हजार 700 गाड़ियों को जब्त किया और 1.46 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला है।

You may have missed