नीतीश कुमार की हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने को सीएम से मांग
दानापुर। पिछले शनिवार से लापता युवक इंटर के छात्र की गला रेत कर गंगा नदी किनारे खेत से रविवार की देर शाम शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उक्त घटना शाहपुर थाने के दियारा के शंकरपुर निवासी रविंद्र राय के पुत्र नीतीश कुमार 18 वर्ष का गंगा किनारे खेत के पास से शव शव मिला था। घटना की जानकारी लेने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता दानापुर भाई सनोज यादव मृतक नीतीश कुमार के परिजनों से उनके घर पर मिलकर पिड़ीत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मृतक नीतीश कुमार की हत्या की जांच उच्चस्तरीय कराने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सकें और पड़ीत परिवार को दस लाख मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता भाई सनोज यादव को बताया कि मृतक नीतीश कुमार बहुत मिलनसार और पढ़ने लिखने वाला लड़का था। गांव में किसी भी आदमी से कोई झगड़ा नहीं थी। जब हम नहीं देखे हैं तो एफआईआर में किसका नाम दें। इसलिए हम शाहपुर थाना में अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस प्रशासन इस केस को अपने स्तर से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। भाजपा नेता के साथ में लाल मोहन राय, दिनदयाल राय, विनोद यादव, रविंद्र राय, लाल साहब चंद्रवंशी, अनिल यादव, रविशंकर कुमार, हरिद्वार राय, अनिल यादव उपस्थित थे।


