लायंस क्लब पटना फेमिना में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

पटना। लायंस क्लब पटना फेमिना द्वारा राजधानी पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ क्लब में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजी आलोक कुमार (आईपीएस) और जिला पाल डॉ. अमिताभ चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देना है। इसलिए होली पर रंगों के साथ समाज में प्यार और सदभाव का भी संदेश फैलाना चाहिए। इस दौरान आलोक कुमार ने गाना भी गाया और अपने गाने से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


वहीं, लायंस क्लब पटना फेमिना के द्वारा आयोजित इस समारोह में खूब रंग और गुलाल उड़े। फेमिना के सभी सदस्य होली की मस्ती में सराबोर नजर आये तो फेमिना की सदस्य खनक और उनकी बेटी वंशिका ने होली स्पेशल डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। गौरतबल है कि होली मिलन समारोह का आयोजन लायंस क्लब पटना फेमिना की चेयर पर्सन कुमुद सिंह ने किया, जिसमें माला झा एवं मधु श्रीवास्तव ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर कई जिलापाल समेत कैबिनेट सचिव जमिल पारमिक एवं कैबिनेट कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, नंदा गर्ग और तमाम फेमिना मेंबर्स उपस्थित थे।

You may have missed