PATNA : नवल बने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता

पटना। समाजवादी आंदोलन से राजनीतिक जीवन में आए नवल किशोर प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय ने प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया है। नवल किशोर प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास के निकटतम सहयोगीयों में से रहे हैं। उनके मनोनयन पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवल जी के आने पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके मनोनयन पर प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय, कार्यालय मंत्री सतपाल जी, अखिल भारतीय ब्याहुत सभा और बिहार ग्रेपलिंग संघ ने खुशी जताई है।

About Post Author

You may have missed