देश प्रणब मुखर्जी के कृतियों को युग-युग तक रखेगा याद : मदन मोहन

पटना। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बिहार कांग्रेस में शोक का माहौल रहा। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि महान अर्थशास्त्री प्रणब मुखर्जी चार दशक से भी अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। देश उनके कृतियों को युग-युग तक याद रखेगा।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्र. सिंह सांसद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्र, एचके वर्मा, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमिता भूषण, ई. संजीव सिंह, जया मिश्र, आनन्द माधव, राजेश कुमार सिंहा, अरविन्द लाल रजक, शरवत जहां फातिमा, अविनाश कुमार आदि शामिल हैं।

You may have missed