तेजस्वी कोई चुनौती नहीं, एनडीए जीतेगा 220 सीट : नित्यानंद राय

पटना। बिहार सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री का नाम और काम भी है। बिहार में विपक्ष की कोई ताकत नहीं है। तेजस्वी यादव कोई चुनौती नहीं हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीट जीतेगा और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता नित्यानंद राय ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई विवाद या नाराज नहीं है। हमारा मन से गठबंधन है, स्वार्थ का गठबंधन नहीं है। बिहार और देश हित के लिए गठबंधन है। हम मिल-जुलकर चुनाव लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि लालू प्रसाद ने हमेशा अतिपिछड़ों का अपमान किया। बिहार को अपमानित और अपने परिवार को सम्मानित करना ही लालू परिवार की राजनीति का हिस्सा है।
वहीं कांग्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समाप्ति के कगार पर है। राहुल गांधी क्या बोलते हैं, वे खुद नहीं समझ पाते हैं। वह केवल चीन और पाकिस्तान की बात बोलते और समझते हैं।

About Post Author

You may have missed